crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में चला योगी की पुलिस का डंडा, छह बड़े जिला बदर अपराधियों को ऐसे किया गिरफ्तार

नोएडा : गौतमबुद्धनगर में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने गुंडों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। जिला बदर छह बड़े अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मंगलवार को जिला बदर गुंडों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने छह जिला बदर गुंडा अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी जिला बदर गुंडो को छह माह के लिए न्यायालय द्वारा जिले से बाहर किया गया था। जिला बदर होने के बावजूद सभी जिला बदर गुंडा अपराधी जिले में रहकर गुंडा एक्ट का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग स्थान से सभी जिला बदर गुंडों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये है गिरफ्तार जिला अपराधी

बादल पुत्र धारा सिंह
सलमान पुत्र मोहम्मद
अमरपाल पुत्र सोहन सिंह
गोविंद उर्फ गवेंद्र पुत्र हरिपाल
आरिफ पुत्र रफी
हकीत पुत्र लीला

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close