×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

नोएडा में वेलेंटाइन डे पर कार के अंदर युवक-युवती की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका

नोएडा – नोएडा में वेलेंटाइन डे के दिन एक दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई। दादरी रोड पर सेक्टर-107 के पास पिलर-84 के समीप खड़ी एक कार के अंदर युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों के सिर में गोली लगी हुई थी और कार अंदर से लॉक पाई गई।

सूचना मिलने पर नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कार का निरीक्षण करने पर अंदर युवक और युवती खून से लथपथ अवस्था में मिले। पुलिस ने जब कार खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से लॉक थी। लॉक तोड़कर कार खोलने पर युवक के हाथ में एक पिस्टल मिली।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी सुमित पुत्र राजवीर और 26 वर्षीय रेखा पुत्री देवचंद, निवासी सलारपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। कोतवाली सेक्टर‑39 पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close