उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

सामूहिक दुष्कर्म के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

तीसरा साथी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर, तलाश रही पुलिस

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिले की नोएडा सेक्टर 24 की पुलिस ने अपने महिला मित्र से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। तीसरा आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार महिला मित्र को घुमाने के बहाने अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सेक्टर 24 पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के नाम पंकज निवासी ग्राम बानपुर जिला हाथरस वर्तमान पता ग्राम हरौला महिला पार्क के पीछे सेक्टर 5 नोएडा थाना फेस 1 नोएडा और रणजीत उर्फ रंजीत निवासी ग्राम खितोली थाना सहावर जिला कासगंज वर्तमान पता 13 जलमार्ग सेक्टर 1 नोएडा बताए हैं। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी में मुकदमा दर्ज है। इन्हें नोएडा के मोरना बस स्टैंड पर चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि 12 मई की शाम रणजीत उर्फ रंजीत ने अपनी हम उम्र करीब 19 वर्ष एक युवती को अपने साथ घूमाने के बहाने से लेकर आया। वह नोएडा में इधर-उधर युवती को घूमाता रहा और रात में करीब पौने बारह बजे उसे शिमला पार्क सेक्टर -11 लेकर पहुँचा। वहां रणजीत युवती को लेकर पहुंचा। वह पर उसके साथी पंकज (उम्र 24 वर्ष) व अमित निवासी आरडब्लूए जलमार्ग सेक्टर 01 नोएडा पहले से ही मौजूद थे। आरोप है कि तीनो ने मिलकर युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस मामले में थाना सेक्टर -24 नोएडा में 13 मई को एफआईआर दर्ज हुआ था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close