×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

नौकरी न मिलने पर बने लुटेरे : नोएडा में स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश

नोएडा: नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नौकरी नहीं मिलने से परेशान तीन युवकों ने अपराध की राह पकड़ ली।

सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने ऐसे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो बेरोजगारी से तंग आकर मोबाइल स्नैचिंग करने लगे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 लूटे हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

दिल्ली के रहने वाले हैं आरोपी युवक

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अमित बहादुर उर्फ भोलू, कृष्णा पांडे और रोहित यादव हैं। ये तीनों दिल्ली के निवासी हैं। इनके पास से पुलिस ने लूट के मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।

कंपनियों में काम करने वाले लोगों को बनाते थे निशाना

जांच में सामने आया कि आरोपी सुबह और शाम के समय ऑफिस आने-जाने वाले कंपनी कर्मचारियों को अपना निशाना बनाते थे। सुनसान रास्तों पर मौका पाकर स्कूटी से आते और मोबाइल छीनकर फरार हो जाते।

लूटे गए मोबाइल बेचते थे बेहद सस्ते दामों में

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये युवक लूटे गए मोबाइल बेहद कम कीमत में बेच देते थे। कई बार तो महंगे स्मार्टफोन सिर्फ 500 या 1000 रुपए में बेच दिए। इस पैसे से वे मौज-मस्ती और अपनी जरूरतें पूरी करते थे।

तीनों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

गिरफ्तार बदमाशों पर नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली में पहले से ही तीन केस दर्ज हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इन्होंने और किन-किन जगहों पर वारदात को अंजाम दिया है।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close