×
Uncategorized

Greater Noida: हाईटेक जिले के ग्रेटर नोएडा शहर में बेसहारा को मिलेगा सहारा

इनमें रात गुजारने वालों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति मिले तो उसे रैन बसेरों में जरूर पहुंचा दें।

ग्रेटर नोएडा में हाड़ कंपकपाती ठंड में खुले आसमान में रात गुजरानी नहीं होगी। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए गरीब-बेसहारा लोगों को रात गुजारने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से तीन जगह रैन बसेरा बनाए गए हैं। ये रैन बसेरा सेक्टर पी थ्री के बरातघर, परी चौक और डेल्टा टू के बरातघर में बने हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग जगहों पर रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते परियोजना विभाग ने सेक्टर पी थ्री के बरातघर, परी चौक मेट्रो लाइन के नीचे और डेल्टा टू के बरातघर में रैन बसेरा बनवा दिए हैं। इन रैन बसेरा में 25 -25 बिस्तर लगाए गए हैं।

इनमें रात गुजारने वालों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति मिले तो उसे रैन बसेरों में जरूर पहुंचा दें। उन्होंने जरूरत पड़ने पर अन्य जगहों पर भी रैन बसेरा बनाए जाने की बात कही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close