×
Uncategorized

Noida: गैस की किल्लत के बीच मजदूर अब नहीं करेंगे पलायन, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और प्रशासन ने की शुरू की बड़ी पहल

इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोशिएशन के अध्यक्ष साहिल कुमार ने बताया कि कैंप का आयोजन मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए किया गया। ताकि कंपनी मालिकों को मजदूर मिल सके।

इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोशिएशन की तरफ से शुक्रवार को मजदूरों को पांच किलो का एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में करीब 70 लोगों ने सिलेंडर लिए है। कैंप का उद्देश्य क्षेत्र के मजदूरों को सस्ती दरों पर एलपीजी गैस सिलेंडर दिए गए। ईरान-इजराइल युद्ध के बीच गैस की किल्लत सामने आई है। इसकी वजह से एक तरफ जहां मजदूर पलायन को मजबूर हुए है। वहीं, सिलेंडर न मिलने की वजह से उन्हें कालाबाजारी से सिलेंडर खरीदने पड़ रहे है, जोकि काफी महंगे पड़ते है।

इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोशिएशन के अध्यक्ष साहिल कुमार ने बताया कि कैंप का आयोजन मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए किया गया। ताकि कंपनी मालिकों को मजदूर मिल सके। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की तरफ से आगे भी इस तरह के कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि गैस की किल्लत के बीच लगातार मजदूर पलायन कर रहे है। इसकी वजह से कंपनी मालिकों की परेशानी भी खड़ी हो गई है।

उद्योग केंद्र-2 के पास में भी मजदूरों को गैस सिलेंडर वितरण किए गए। इस दौरान नई दिल्ली स्थित एमएसएमई, आईओसीएल और जिला प्रशासन की तरफ से यह कैंप लगाया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में मजदूरों और कर्मचारियों को पांच किलो के गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सिलेंडर प्राप्त करते ही श्रमिकों के चेहरे पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह पहल उनके लिए राहत का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनी और उन्हें दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा प्रदान हुई।

आईबीए के अध्यक्ष अमित उपध्याय ने बताया कि उद्यमियों के साथ-साथ कार्यरत मजदूरों के हित में हमेशा साथ है। यह केवल एक वितरण कैंप नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाना सभी की जिम्मेदारी है। इस प्रकार की पहल समाज के हर वर्ग तक सीधा लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close