×
Uncategorized

Greater Noida: कॉमन एरिया में महिला ने पालतू कुत्ते को कराई शौच, फिर दी भदी—भदी गालियां, ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में बवाल

वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। महिला मंगलवार रात अपने पालतू कुत्ते को लेकर कॉमन एरिया में पहुंची थी। उसी दौरान कुत्ता वहां पर शौच करने लगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्स वुड सोसाइटी में कुत्ते को शौच कराने को लेकर बवाल हुआ। एक महिला टावर के पास पार्किंग एरिया में अपने पालतू कुत्ते के शौच करा रही थी। उसी दौरान मौके से गुजर रहे एक महिला और पुरुष ने उसका विरोध किया। आरोप है कि महिला विरोध करने पर गाली—गलौज पर उतर आई। दोनों को जमकर गालियां दी। उधर, मौके पर इक्टठा हुए अन्य निवासियों ने गालियां देते समय महिला की वीडियो बना ली।

वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। महिला मंगलवार रात अपने पालतू कुत्ते को लेकर कॉमन एरिया में पहुंची थी। उसी दौरान कुत्ता वहां पर शौच करने लगा। पास से गुजर रही महिला ने कुत्ते को वहां शौच कराने का विरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर कुत्ता लेकर पहुंची महिला आक्रोशित हो गई और उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। निवासियों का कहना है कि दूसरे पक्ष की तरफ से उसे समझाने की कोशिश की गई, जबकि उससे किसी तरह की कोई गलत बात भी नहीं कही थी। उसके बाद भी वह नहीं मानी और गाली—गलौज करती रही।

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल और निवासियों की शिकायत स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कुत्ते को लेकर विवाद हुआ था। अभद्र भाषा का वीडियो सामने आने पर महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close