Greater Noida: सैंथली दोहरे हत्याकांड से पुलिस ने लिया सबक! सरेंडर की फिराक में दो हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
पुलिस की टीम इमलिया कट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसने रुकने का इशारा किया।

ईकोटेक—1 कोतवाली पुलिस टीम ने लुक्सर गांव में हुई नितिन नागर की हत्या के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। अभी तक पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में घटना के दौरान नितिन की हत्या में शामिल एक आरोपी खुद के पैर में गोली मारकर अस्पताल में भर्ती है, जबकि एक अन्य की तलाश में पुलिस जगह—जगह दबिश दे रही है।
पुलिस की टीम इमलिया कट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसने रुकने का इशारा किया। कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। घेराबंदी के दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान पुलिस ने बुलंदशहर के जहांगीरपुर निवासी 23 वर्षीय सचिन पुत्र शीशपाल और लुक्सर गांव निवासी 23 वर्षीय विपिन उर्फ कल्ला पुत्र सुरेश उर्फ बुग्गा के रुप में की है।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल, आठ कारतूस और एक कार बरामद की है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने दावा किया है कि दोनों ही आरोपी दिल्ली में सरेंडर करने की फिराक में थे।
बता दें कि, नितिन नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी पिछले छह महीने से नितिन की हत्या की फिराक में थे। नितिन छह महीने पहले जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था। मंगलवार को भी पूरी योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया।
बता दें कि, दिवाली के दिन जारचा कोतवाली के सैंथली गांव में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी समेत चार ने कोर्ट में सरेंडर किया था।




