×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 1,008 कन्याओं का पूजन, स्वर्ण पदक विजेता पैरा-एथलीट श्वेता शर्मा रहीं मुख्य अतिथि

ग्रेटर नोएडा वेस्ट – प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से इकोटेक-12 स्थित रामलीला मैदान में नवरात्रि के अवसर पर 1,008 कन्याओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट एवं स्वर्ण पदक विजेता श्वेता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। महिला शक्ति के हाथों कन्या पूजन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान ट्रस्ट के सैकड़ों आजीवन सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

आसपास की विभिन्न सोसाइटियों से बड़ी संख्या में कन्याएं और बच्चे कार्यक्रम में पहुंचे। विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के माध्यम से मां महाशक्ति की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान और सनातन संस्कृति की परंपराओं का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि श्वेता शर्मा ने भाला फेंक, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो जैसी खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पहचान बनाई है। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। उनका संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण युवाओं तथा दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शाम को लक्ष्मण शक्ति, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने सहित रामायण के अन्य प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इन प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के भ्रातृ प्रेम और हनुमान जी की भक्ति, साहस एवं समर्पण को दर्शाया जाएगा।

प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि 1,008 कन्याओं का पूजन हमारी सनातन संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। ट्रस्ट का प्रयास है कि धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ने और भारतीय परंपराओं को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी रहे।

उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले ट्रस्ट के सदस्यों, क्षेत्रवासियों और विभिन्न सोसाइटियों के निवासियों का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित रामलीला महोत्सव में शामिल होने की अपील की।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close