×
Uncategorized

Greater Noida: हीट वेव से बचाव के लिए अलर्ट रहेगा स्वास्थ्य विभाग, DM ने दिए खास तैयारी करने के निर्देश

जिलाधिकारी हीट वेव एक्शन प्लान को 20 मार्च तक तैयार कर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजने के निर्देश दिए है।

गर्मी के मौसम को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी ने सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में एक बैठक की। बैठक में गर्मी के मौसम में संभावित लू (हीट वेव) से लोगों को बचाने के लिए चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में तापमान में बढ़ोतरी होने से हीट वेव की घटनाएं बढ़ी हैं। बुजुर्ग, महिला, बच्चों और छात्रों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है।

जिलाधिकारी हीट वेव एक्शन प्लान को 20 मार्च तक तैयार कर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजने के निर्देश दिए है। इसके लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसमें अधिकतम तीन विषय विशेषज्ञ अथवा प्रतिष्ठित संस्थानों का चयन कर उनकी तकनीकी सहायता भी ली जा रही है। हीट वेव से बचाव के लिए जन-जागरूकता अभियान, मौसम पूर्व चेतावनी प्रणाली, सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था, कूलिंग शेल्टर, छायादार विश्राम स्थल, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सक्रिय रखने जैसे उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे।

मध्यकालिक एवं दीर्घकालिक योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में ग्रीन एरिया बढ़ाने, मियावाकी जंगल विकसित करने, जलाशयों के पुनर्जीवन, पार्कों एवं खुले स्थलों का संरक्षण, छायादार वृक्षारोपण तथा शहरी हीट आइलैंड प्रभाव को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने गर्मी के मौसम में अधिक तापमान वाले स्थानों को चिहिन्नत करते हुए पीने के पानी, अस्थायी कूलिंग शेल्टर, छायादार विश्राम स्थल और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं को मजबूत करने के निर्देश दिए है।

हीट वेव के दौरान सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयां, ओआरएस, चिकित्सकीय स्टाफ, बेड एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा लू से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू किया जाए। निर्माण स्थलों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत मजदूरों को लू से बचाव के उपाय करने के लिए जागरूक किया गया। स्कूलों में भी खास इंताजाम करने के निर्देश दिए है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close