×
Uncategorized

Noida: पहले सिंगापुर और अन्य देशों का कराता था टिकट बुक, फिर लाखों की चूना लगा हो जाता था फरार, गिरफ्तार

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि यह पहले सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल पर सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम और यूरोप के कम्प्लीट टूर पैकेज के विज्ञापन चलाता था।

अगर आप भी छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर सस्ते टूर पैकेज देखकर खुश हो रहे हैं, तो सावधान होने जरुरत है। साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लुभावने विज्ञापन देकर लोगों के साथ ठगी किया करता था। सिंगापुर और वियतनाम की सैर कराने का सपना दिखाकर यह शख्स लाखों की चपत लगा चुका है।

नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आदित्य राज के रुप में पुलिस ने की है। यह लोगों को टूर एंड ट्रैवल के बेहतरीन पैकेज बेचता था, लेकिन असल में यह टूर पैकेज के नाम पर साइबर ठगी का शिकार बनाता था। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इस ठग को पकडा है।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि यह पहले सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल पर सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम और यूरोप के कम्प्लीट टूर पैकेज के विज्ञापन चलाता था। कांटैक्ट करने वालों को बुकिंग का झांसा फर्जी कंफर्मेशन देता और पैसे अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेता था। फिर पैसे मिलते ही बुक किए गए टिकटों को कैंसिल करवाकर रिफण्ड खुद रख लेता था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लखीसराय, बिहार का रहने वाला 33 साल का आदित्य राज अब तक दर्जनों लोगों से करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। नोएडा की हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में छिपकर यह काला धंधा चला रहा था। पुलिस अब इसके बैंक खातों और उन विज्ञापनों की जांच कर रही है जिनके जरिए इसने लोगों को फांसा। पुलिस ने इसके पास से 3 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है, जिसमें कई पीड़ितों का डेटा मिला है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close