Noida: सड़क पर लोगों की प्रतिक्रिया ले रहे पत्रकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आप ने बताई योगी पुलिस की तानाशाही
अभी पुलिस का इस मामले में बयान सामने नहीं आया है।

सेक्टर-60 के पास अपने वीडियो के लिए लोगों की प्रक्रिया ले रहे यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल खड़े हो गए है। यूट्यूबर देश के एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में भी बतौर पत्रकार कार्यरत रह चुके है।
श्याम मीरा सिंह को हिरासत में लिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि ‘सवाल पूछने के जुर्म में श्याम मीरा सिंह को योगी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पुलिस कोतवाली लेकर गई है। सरकार की तानाशाही देखिए- पत्रकार सवाल करेगा तो सरकार के इशारे पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी’
उधर, अभी पुलिस का इस मामले में बयान सामने नहीं आया है। उधर, बताया गया है कि वह अपने वीडियो के लिए लोगों से बात कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस वाले वहां से गुजरे तो उनका माथा ठनक गया। इस पर श्याम मीरा सिंह ने उन्हें रोके जाने की वजह पूछी तो पुलिस उन्हें और उनके साथियों को थाने में ले गई। बताया गया है कि पुलिस ने उसे झूठी और भ्रामक खबर के आरोप में गिरफ्तार किया है।



