Noida: डेढ़ लाख लोगों की मौजूदगी में 28 मार्च को पीएम करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन, संशय हुआ खत्म
उद्घाटन की तारीख तय होने के बाद एयरपोर्ट पर पंडाल बनने शुरू कर दिए गए है। रधानमंत्री की रैली में करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

एशिया के सबसे बड़े नोएडा एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ान शुरू होने वाली है। जिसका उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम के कार्यक्रम की अनुमति प्रदेश शासन को भेज दी गई है। वहीं, योगी सरकार ने जिलाधिकारी मेधा रूपम, यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार और पुलिस को उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रुप देने के निर्देश जारी कर दिए है।
उद्घाटन की तारीख तय होने के बाद एयरपोर्ट पर पंडाल बनने शुरू कर दिए गए है। रधानमंत्री की रैली में करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। अभी तक उद्घाटन की तारीख को लेकर संशय बना हुआ था। बकास की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद छह मार्च को काॅमर्शियल फ्लाइट के लिए डीजीसीए की ओर से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया। प्रदेश शासन ने 28 और 29 मार्च की तिथि तय कर प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम का समय मांगा था। वीरवार को प्रधानमंत्री दफ्तर से 28 मार्च को उद्घाटन के लिए पीएम के कार्यक्रम की सहमति मिल गई।
रैली स्थल पर मौजूद रहेंगे डेढ़ लाख लोग
प्रधानमंत्री जेवर एयरपोर्ट का उद्द्याटन करेंगे। इस दौरान रैली स्थल पर करीब डेढ़ लाख लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट के पहले चरण में 1334 हेक्टेयर में एयरपोर्ट का निर्माण किया है। यहां 3900 मीटर लंबा रनवे बनकर तैयार हुआ है। एयरपोर्ट से करीब 1.2 करोड़ यात्री हर साल सफर करेंगे। 2035 तक चौथा चरण का कार्य पूरा होगा। इसके बाद जेवर एयरपोर्ट से 7.20 करोड़ यात्रियों सफर करेंगे।
पीएम ने किया था शिलान्यास
प्रधानमंत्री मोदी ने 25 नवंबर 2021 को हवाई अड्डे का शिलान्यास किया था। हालांकि वर्ष 2035 तक चौथा चरण पूरा होने पर यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। चौथे चरण के बाद 7.20 करोड़ यात्री प्रति वर्ष नोएडा एयरपोर्ट का उपयोग कर सकेंगे।




