Noida: कन्या पूजन के बुलाए बच्चे लिफ्ट में फंसे, डर की वजह से लगे रोने
लिफ्ट में फंसे लोगों ने बताया कि अलार्म बटन दबाने के बाद भी कोई मदद नहीं पहुंची। अंदर घुटन बढ़ने लगी, बच्चे डर के मारे रोने लगे और महिलाएं घबराकर मदद के लिए चिल्लाती रहीं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी की लिफ्ट में सवार होना बच्चों को भारी पड़ गया। टावर ए की झटके साथ अचानक लिफ्ट बंद होने से कई बच्चे समेत अन्य लोग भी उसमें फंस रहे। करीब एक घंटे बाद अंदर फंसे रहे। सभी कन्या पूजन के लिए जा रहे थे, तभी लिफ्ट बीच में अटक गई।
लिफ्ट में फंसे लोगों ने बताया कि अलार्म बटन दबाने के बाद भी कोई मदद नहीं पहुंची। अंदर घुटन बढ़ने लगी, बच्चे डर के मारे रोने लगे और महिलाएं घबराकर मदद के लिए चिल्लाती रहीं। घटना की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। करीब एक घंटे बाद मेंटेनेंस टीम ने किसी तरह लिफ्ट खोलकर सभी को बाहर निकाला।
निवासियों का आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार लिफ्ट खराब हो चुकी है, लेकिन न तो बिल्डर और न ही मेंटेनेंस कंपनी ने कोई ठोस कदम उठाया। विद्युत सुरक्षा जांच में भी लिफ्ट के पंखे, अलार्म और अन्य सिस्टम खराब मिले थे, बावजूद इसके लापरवाही जारी है। लगातार शिकायतों के बाद भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
सोसाइटी के लोगों में भारी नाराजगी है।




