×
Uncategorized

नोएडा हिंसा में पुलिस कमिश्नर का बड़ा खुलासा, सरहद पार ‘पाकिस्तान से रची साजिश’ दो एक्स हैंडल और व्हाट्सएप से खुलासा

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में 'राष्ट्रवादी वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया' के तीन मुख्य साजिशकर्ताओं के नाम सामने आए हैं

नोएडा हिंसा के पीछे एक ऐसी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। सैलरी और काम के नाम पर जो आग नोएडा में सुलगाई गई, उसका रिमोट कंट्रोल सरहद पार यानी पाकिस्तान में था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने वीरवार को प्रेस वार्ता कर बड़ा खुलासा किया है। हिंसा के पीछे पूरी ‘डिजिटल वॉर’ सामने आया है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 13 तारीख को जब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया था, तभी दो ट्विटर (X) हैंडल्स के जरिए एक ‘फॉल्स नेरेटिव’ सेट किया गया। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, ‘MEER ILAYASI’ और ‘AYUSHI TIWARI’ नाम के ये एक्स (X) हैंडल पिछले 3 महीनों से सक्रिय थे। यही से भ्रामक जानकारियां फैलाकर माहौल बिगाड़ा गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में ‘राष्ट्रवादी वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया’ के तीन मुख्य साजिशकर्ताओं के नाम सामने आए हैं, रुपेश रॉय और मनीषा चौहान को गिरफ्तार किया गया है आदित्य आनंद अभी फरार है पुलिस के अनुसार, ये तीनों हिंसा के वक्त नोएडा में ही मौजूद थे और भड़काऊ भाषणों के जरिए आग में घी डालने का काम कर रहे थे।

हिंसा फैलाने के लिए डिजिटल हथियारों का भी सहारा लिया गया। क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए गुपचुप तरीके से व्हाट्सएप ग्रुप्स बनाए गए और पकड़े जाने से बचने के लिए VPN का गलत इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने अब तक 13 मुकदमे दर्ज किए हैं और 62 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थिति सामान्य है, ज्यादातर कंपनियां खुल चुकी हैं और पुलिस के आला अधिकारी लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close