×
Uncategorized

Noida: नोएडा हिंसा में ऐसे सामने आया ‘पाकिस्तान कनेक्शन’, हाईजैकर लगातार थे एक्टिव, फिर भड़का आक्रोश

विवेचना के दौरान एक्स से गुरूवार को मिली डिटेल में सामने आया कि ये दोनों हैंडल लगातार पाकिस्तान से संचालित किए जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बीच कुछ असामाजिक तत्व पाकिस्तानी एजेंडा पूरा कर रहे थे। श्रमिकों के विरोध को हाईजैक करने के लिए दो सोशल मीडिया अकाउंट लगातार पाकिस्तान से सक्रिय थे। जिससे 13 अप्रैल को भड़का बवाल हिंसा में बदल गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा हिंसा के पीछे पाकिस्तानी कनेक्शन का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को इसके साक्ष्य भी मिले हैं।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से नोएडा में शांति है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बहाल करने फ्लैग-मार्च निकाला। साथ ही कंपनियों में वीरवार को पूरी तरह शांति व्यवस्था बहाल रही। 13 अप्रैल को भीड़ ने बवाल किया था और पुलिस ने उसको नियंत्रित किया। हालांकि दोपहर में बवाल शांत होने के बाद दो सोशल मीडिया हैंडल के जरिए झूठा नरेटिव फैलाने की कोशिश की गई। पुलिस की फायरिंग में मजदूरों की मौत का भ्रम भी फैलाया गया। मामले को ट्वीट के जरिए वायरल कराया गया। इसके बाद वापस लौट रहे श्रमिक भड़क उठे थे। इन दो एक्स हैंडल के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में मुकदमे लिखे गए।

विवेचना के दौरान एक्स से गुरूवार को मिली डिटेल में सामने आया कि ये दोनों हैंडल लगातार पाकिस्तान से संचालित किए जा रहे थे। इनकी इंटरनेट कनेक्टिविटी और आईपी एड्रेस पाकिस्तान के हैं। ये हैंडल वीपीएन का भी उपयोग कर रहे थे। मामले की जांच जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों की भावनाओं और मांगों को देखते हुए एक वेज बोर्ड का गठन किया गया था, जिसकी सूचना सभी श्रमिकों को दे दी गई है। श्रमिक इस फैसले के बाद खुशी से काम पर लौट आए हैं।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि हिंसा के साजिशकर्ता रूपेश रॉय और मनीषा चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी आदित्य आनंद अभी फरार है। जांच में सामने आया है कि ये तीनों ही नोएडा में मौजूद थे और कथित तौर पर श्रमिकों को भड़काने के लिए भड़काऊ भाषण दिए थे।

श्रमिकों से पुलिस कमिश्नर की अपील

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्धनगर के श्रमिकों समेत आम लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि किसी के भी उकसावे में न आए। अफवाहों पर ध्यान न दें, ऐसी किसी भी घटना को पुलिस के संज्ञान में लाए। गौमतबुद्ध नगर शांतिप्रिय जिला रहा है, यहां उद्योग-धंधों के साथ आम जनजीवन भी सामान्य रहा है। इसे बरकरार रखने में पुलिस का सहयोग करें।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close