Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की बड़ी बाधा हुई दूर, नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ
इस कारण उड़ान की मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। अब सीईओ की नियुक्ति के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बकास से जल्द सुरक्षा मंजूरी मिल जाएगी और एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो सकेंगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने नीतू समरा को अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ नियुक्त किया है। नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा का अंतिम प्रमाण पत्र बकास की ओर से जारी नहीं किया जा रहा था। नियमानुसार ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को संचालित करने के लिए संचालक कंपनी का सीईओ भारतीय होना आवश्यक है। जबकि पीपीपी मॉडल पर बने इस एयरपोर्ट की संचालक कंपनी नियाल का मुख्य कार्यपालक अधिकारी क्रिस्टोफ शेलमेन स्विस नागरिक हैं।
इस कारण उड़ान की मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। अब सीईओ की नियुक्ति के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बकास से जल्द सुरक्षा मंजूरी मिल जाएगी और एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो सकेंगी। यीडा के सीईओ राकेश कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण(यीडा) को आज पच्चीस वर्ष पूरे हो गए है। इसी बीच यह फैसला आया है। माना जा रहा है कि 25 साल पूरे होने पर उन्हें बड़ा गिफ्ट मिला है। एयरपोर्ट को संचालित करने के लिए संचालक कंपनी का सीईओ भारतीय होना आवश्यक है। अब शीघ्र ही नोएडा एयरपोर्ट से कॉमर्शियल और कार्गो विमानों की उड़ान शुरू हो जाएंगी।



