×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर ज्वेलरी एसोसिएशन ने कहा — “देशहित सर्वोपरि, लेकिन रोजगार भी सुरक्षित रहना चाहिए

नोएडा : नोएडा सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार जैन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशहित में सोने की अनावश्यक खरीदारी सीमित करने की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि देशहित सर्वोपरि है, लेकिन रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को लंबे समय तक प्रभावित नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि सरकार को ज्वेलर्स एवं व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर ऐसी प्रभावी गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लानी चाहिए, जिससे घरों में पड़ा निष्क्रिय सोना बाजार और अर्थव्यवस्था में वापस आ सके। इससे सोने के आयात की आवश्यकता कम होगी और देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत रहेगा।

श्री जैन ने कहा कि भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए कर व्यवस्था को सरल बनाने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि आयकर समाप्त कर केवल “वन नेशन, वन टैक्स — जीएसटी” व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जाना चाहिए। इससे उद्योग, व्यापार और रोजगार को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा तथा सरकार का राजस्व भी कई गुना बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि देश में उत्पादन बढ़ने से विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम होगी और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close