×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाराजनीति

नोएडा में भारतीय किसान परिषद का थाना सेक्टर-126 पर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई न होने पर जताया विरोध

नोएडाभारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में आज थाना सेक्टर-126 पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व परिषद के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय किसानों ने किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण असगरपुर निवासी विनीत अवाना एवं उसके भाई के साथ हुई मारपीट तथा उनकी गाड़ी में की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करना रहा।

पीड़ित पक्ष के अनुसार बख्तावरपुर निवासी सचिन एवं उसके साथियों ने विनीत अवाना और उसके भाई के साथ मारपीट की तथा उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ित द्वारा थाना सेक्टर-126 में शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा मामले में सुनवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि पीड़ित को थाने से बार-बार भगाया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इसी के विरोध में भारतीय किसान परिषद के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने थाना सेक्टर-126 पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिषद के नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

भारतीय किसान परिषद ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच कर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close