दीपिका नागर मौत केस में नया मोड़: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बढ़ा रहस्य, परिवार ने उठाए बड़े सवाल

ग्रेटर नोएडा: जलपुरा गांव निवासी दीपिका नागर की संदिग्ध मौत का मामला अब और भी उलझता जा रहा है। पहले जहां इस घटना को सामान्य मौत मानकर देखा जा रहा था, वहीं अब सामने आई पोस्टमार्टम report ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। रिपोर्ट में शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दीपिका नागर के शरीर पर कई बाहरी और अंदरूनी चोटें पाई गई हैं। सबसे गंभीर चोट उनकी दाहिनी जांघ पर मिली, जहां करीब 38 सेंटीमीटर लंबा और 14 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा नीला निशान पाया गया। इसके अलावा चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटों के निशान मिले हैं।
परिवार का आरोप- “सच छिपाने की कोशिश”
दीपिका के परिजनों का आरोप है कि उनकी मौत के पीछे कोई बड़ा राज छिपा हो सकता है। परिवार का कहना है कि अगर यह सामान्य घटना थी तो शरीर पर इतने गंभीर चोटों के निशान कैसे मिले। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद गांव में भी तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग लगातार इस मामले में पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
इकोटेक-3 थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच को और तेज कर दिया गया है। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों के बयानों के आधार पर हर पहलू की जांच कर रही है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।



