×
Uncategorized

Noida: गोपाल हत्याकांड की मायावती ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग, पुलिस के खुलासे पर उठ रहे सवाल

जेवर के बनवारी वास गांव निवासी 15 वर्षीय गोपाल शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसका जेवर पुलिस ने सात दिन बाद खुलासा किया है।

जेवर के रोही गांव में हुक्का के विवाद में की गई गोपाल शर्मा की हत्या के मामले में यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने गहरा दुख व्यक्त किया। पीड़ित परिवार की पीड़ा को देखते हुए उन्होंने राज्य सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने और उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।

बता दें कि, जेवर के बनवारी वास गांव निवासी 15 वर्षीय गोपाल शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसका जेवर पुलिस ने सात दिन बाद खुलासा किया है। मुठभेड़ के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने जिस घर में उसकी हत्या की गई थी, उसपर बुल्डोजर भी चलाया था। 21 मई को गोपाल हुक्का पीने पहुंचा तो आरोपियों ने हुक्के में अधिक तंबाकू डालकर पिला दिया। वहीं पास में गांव में खाली पड़े मकान में ले जाकर दीवार में मृतक का सिर मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया और आरोपी उसे वहीं छोड़कर चले गए।

घटना के खुलासे के बाद से ही पुलिस पर खुलासे को लेकर गंभीर आरोप लग रहे है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने घटना का खुलासा ठीक से नहीं किया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close