×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाराजनीति

नोएडा के आवासीय सेक्टरों में गलत पार्किंग पर कोनरवा ने उठाई आवाज, सीईओ को सौंपा ज्ञापन

नोएडा – नोएडा के विभिन्न आवासीय सेक्टरों में बढ़ती अव्यवस्थित वाहन पार्किंग की समस्या को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन्स (कोनरवा) नोएडा चैप्टर ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

कोनरवा का कहना है कि शहर के अधिकांश आवासीय सेक्टरों में लोग अपने वाहनों को इस प्रकार पार्क कर रहे हैं कि उनका एक हिस्सा सड़क पर रहता है। इससे सड़कों की चौड़ाई कम हो रही है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। संस्था ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति आपातकालीन परिस्थितियों में और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि संकरी सड़कों के कारण एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहन समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाते।

ज्ञापन में सुझाव दिया गया है कि सभी सेक्टरों की आंतरिक सड़कों के किनारे स्पष्ट पीली पट्टी (येलो लाइन) अंकित की जाए और वाहनों को उसी सीमा के भीतर पार्क करना अनिवार्य बनाया जाए। साथ ही पीली पट्टी से बाहर या सड़क पर अतिक्रमण कर खड़े किए गए वाहनों पर भारी जुर्माना लगाने और नियमित प्रवर्तन अभियान चलाने की भी मांग की गई है।

कोनरवा पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिससे प्रशासन और प्राधिकरण दोनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। संस्था ने जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में कोनरवा अध्यक्ष डॉ. पी.एस. जैन, संयोजक बी.बी. वलेचा, महासचिव राजीव गर्ग एवं सचिव लोकेश कश्यप के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर को भी भेजी गई है, ताकि पुलिस विभाग भी इस समस्या का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कर सके।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close