सेक्टर-41 के समग्र विकास के लिए गौरव कपूर ने जनरल सेक्रेटरी पद हेतु ठोकी ताल

नोएडा – सेक्टर-41 निवासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी गौरव कपूर ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के आगामी चुनाव में जनरल सेक्रेटरी पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। वर्ष 2001 से सेक्टर-41 के निवासी रहे गौरव कपूर ने साफ-सुथरे, सुरक्षित और संगठित सेक्टर के निर्माण को अपनी प्राथमिकता बताया है।
बी.कॉम शिक्षित गौरव कपूर को प्रॉपर्टी अंडरराइटिंग तथा एनसीआर के रियल एस्टेट क्षेत्र में वर्षों का अनुभव है। उन्होंने महागुन, एटीएस, आईथम और मोदी मॉल जैसे प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स के साथ चैनल पार्टनर के रूप में कार्य किया है तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हाई नेटवर्थ निवेशकों के साथ काम करने का व्यापक अनुभव रखते हैं।
सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे यूपी व्यापार मंडल एवं एनईए (NEA) से जुड़े रहे हैं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में निरंतर भागीदारी निभाते रहे हैं।
गौरव कपूर ने कहा कि यदि उन्हें सेक्टरवासियों का आशीर्वाद मिलता है, तो वे नियमित रूप से सुबह और शाम RWA के कार्यों के लिए समय देंगे तथा सेक्टर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और वे पूरी निष्ठा के साथ केवल सेक्टरवासियों के हित में कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सेक्टर-41 को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बेहतर सुविधाओं वाला आदर्श सेक्टर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
गौरव कपूर ने सभी सेक्टरवासियों से अपील की कि वे उनके अनुभव, ईमानदारी और सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपना समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि मिलकर सेक्टर-41 को विकास और सुशासन का नया मॉडल बनाया जा सके।



