लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ का आयोजन, Kyndryl के साथ हुआ अहम एमओयू

ग्रेटर नोएडा – लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और भविष्य की उभरती तकनीकों से परिचित कराना तथा उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना था।
कार्यक्रम के दौरान लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और विश्व की अग्रणी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा कंपनी Kyndryl के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पर लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी तथा डॉ. राज मोहन सी., डायरेक्टर–बिजनेस हेड एवं इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियन, Kyndryl ने हस्ताक्षर किए।
इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और अन्य उभरती तकनीकों में उद्योग आधारित प्रशिक्षण, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, हैकाथॉन, वैश्विक स्तर के सर्टिफिकेशन, संयुक्त अनुसंधान तथा बेहतर प्लेसमेंट के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम और उद्योग-अकादमिक सहयोग को भी नई दिशा मिलेगी।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राज मोहन सी. ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य की तकनीकों पर अपने विचार साझा किए। वहीं AWS Academy की ओर से सुश्री प्रतिभा सिंह और सुश्री आकांक्षा राय शर्मा ने क्लाउड टेक्नोलॉजी, AWS Academy कार्यक्रम और वैश्विक करियर अवसरों की जानकारी दी। इस अवसर पर Kyndryl ने लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का भी आयोजन किया।
ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। Kyndryl जैसी वैश्विक कंपनी के साथ यह साझेदारी विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षण, उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, इंटर्नशिप, अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्टिफिकेशन, लाइव प्रोजेक्ट्स और बेहतर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराएगी।
वहीं, प्रो. (डॉ.) एस.पी. द्विवेदी, डिप्टी डायरेक्टर, लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने कहा कि यह एमओयू विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। इससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, उद्योग आधारित अनुभव, रिसर्च, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वे भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकेंगे।
कार्यक्रम में सुश्री मीनाक्षी कल्याण कुमार (Transformation & University Program Lead, Kyndryl), सुश्री दिव्या दीक्षित (Placement Head), संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसने विद्यार्थियों को नवाचार, कौशल विकास और वैश्विक करियर अवसरों से जोड़ने का प्रभावी मंच प्रदान किया।



