×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

Greater Noida News: बिसरख की जनसभा में सपा ने झोंकी ताकत, रुद्रसेन चौधरी बोले—प्रमेंद्र भाटी को भारी बहुमत से जिताएं

ग्रेटर नोएडा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रुद्रसेन चौधरी और वरिष्ठ सपा नेता इंद्रसेन चौधरी का सोमवार को गौतम बुद्ध नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दोनों नेताओं ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी एवं पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट प्रमेंद्र भाटी के समर्थन में जिले के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इसके बाद बिसरख (ग्रेटर नोएडा) में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव रुद्रसेन चौधरी ने कहा कि मेरठ और सहारनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी नौ जिलों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर विधान परिषद भेजना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर चुनाव में पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी और संगठन के पदाधिकारियों ने रुद्रसेन चौधरी एवं इंद्रसेन चौधरी का फूल-मालाएं पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाकियू (मुलायम) के जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी ने अपने संबोधन में एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी के पक्ष में अधिक से अधिक समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रमेंद्र भाटी को विधान परिषद पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों और चुनावी संकल्प के साथ हुआ।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close