×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

Greater Noida West News: आम्रपाली लेजर वैली विला की एड-हॉक AOA चुनाव में टीम निष्ठा का दबदबा, 10 में से 8 सीटों पर जीत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट – आम्रपाली लेजर वैली विला में एड-हॉक अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के गठन के लिए हुए चुनाव में टीम निष्ठा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, प्रतिद्वंद्वी टीम को केवल 2 सीटों पर सफलता मिली।

चुनाव परिणामों के बाद टीम निष्ठा के समर्थक एवं लेजर वैली AOA के पूर्व अध्यक्ष शिशिर कुमार ने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सोसाइटी के अधिकांश मतदाताओं ने टीम निष्ठा के नेतृत्व और उसके विज़न पर भरोसा जताया है। उन्होंने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।

हालांकि, एड-हॉक AOA के पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। टीम निष्ठा के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों का फैसला अगले एक-दो दिनों में नवनिर्वाचित सदस्यों की आपसी सहमति से किया जाएगा।

चुनाव में विजयी सदस्य:

  • श्रीमती जॉली अस्थाना
  • सुश्री वत्सला राय
  • श्री अमित गोयल
  • श्री परमेश्वर सिंह
  • श्री मिहिर सिंह
  • श्री संजय शर्मा
  • श्री अजीत वशिष्ठ

नवनिर्वाचित सदस्यों ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य सोसाइटी में पारदर्शी, जवाबदेह और सहभागी व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रखरखाव, सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

अब आम्रपाली लेजर वैली विला के निवासियों की नजरें नवगठित एड-हॉक AOA की पहली कार्यकारिणी और उसके शुरुआती फैसलों पर टिकी हैं, जिनसे सोसाइटी के प्रशासन और विकास की आगामी दिशा तय होगी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close