×
Uncategorized

Noida: शहर के सेक्टरों की बदलेगी तस्वीर, जगमग होंगे पार्क एवं गंदगी के नहीं लगेंगे अंबार

ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों की समस्याओं को हल करने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार ने प्राधिकरण की टीम को हर सेक्टर का विजिट करने और प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रेटर नोएडा के रिहायशी सेक्टरों की समस्या का निराकरण करने के लिए प्राधिकरण की टीम नियमित भ्रमण कर रही है। प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर दो के ए और बी ब्लाॅक का जायजा लिया। निवासियों के साथ बैठक की और सेक्टर की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने का आश्वासन दिया।

ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों की समस्याओं को हल करने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार ने प्राधिकरण की टीम को हर सेक्टर का विजिट करने और प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ के निर्देश पर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट के लिए प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य, उद्यान, विद्युत अभियांत्रिकी और जल-सीवर विभाग की टीम बना दी हैं। ये टीमें सेक्टरों का लगातार विजिट कर रही हैं।

शुक्रवार को प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा के नेतृप्व में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा, प्रबंधक स्वतंत्र गुप्ता आदि ने सेक्टर दो का विजिट किया। सेक्टर के ए और बी ब्लाॅक के प्रतिनिधियों ने बताया कि सेक्टर के मेन गेट और मुख्य मार्ग पर ठेली वालों को जमावड़ा लगा रहता है। इनको हटाया जाये। पार्कों व ग्रीन बेल्ट को मेनटेन कराया जाए। नालियों की सफाई कराई जाए।

नालियों की सफाई कराने और डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन के लिए सफाईकर्मी और बारिश होने पर सड़कों पर भरने वाले पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। बिजली के कई पोल जर्जर हैं, उनको बदला जाए। कई स्ट्रीट लाइट नहीं जल रहीं, उनको रिपेयर कराया जाए। पीजीएम संदीप चंद्रा ने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द बिजली के जर्जर पोल बदलने, पार्कों में हाईमास्ट लाइटें लगाने के अलावा सभी समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close