Noida: अजय पांडे बने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महानगर अध्यक्ष
सेक्टर-100 निवासी डॉ. एसएस सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मेरठ प्रांत परिवार का विस्तार करते हुए प्रांत अध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता ने सोमवार को नोएडा के सेक्टर-71 निवासी अजय पांडे को नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। वह सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति धाम सोसायटी के कई सालों तक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रहे और वर्तमान में भाजपा से जुड़े हुए है।
सेक्टर-100 निवासी डॉ. एसएस सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। मालूम हो कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत(एबीजीपी) की स्थापना सितंबर 1974 में पुणे, महाराष्ट्र में हुई थी। इसके संस्थापक बिंदूमाधव जोशी (नाना जोशी) थे। यह एक गैर-राजनीतिक, स्वैच्छिक उपभोक्ता संरक्षण संगठन है जो उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनका शोषण रोकने के लिए कार्य करता है। महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर अजय पांडे ने कहा कि वह एबीजीपी के दिशा निर्देशो पर ग्राहकों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के साथ साथ संगठन को जिले में मजबूत बनायेंगे।




