×
Uncategorized

Noida: पोर्टर से विदेशी ड्रग्स की खेप पहुंचती थी ग्रेनो, फिर एजूकेशन हब में रात के अंधेरे में होती थी सप्लाई

पुलिस की गिरफ्त मे खडे महंगी ड्रग्स सप्लाई करने वालो ड्र्ग तस्करो पहचान इमरान, दीपक, शिवम और बौबी के रूप में हुई है।

एजुकेशन हब नॉलेज पार्क में हाई-प्रोफाइल ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने विदेशी व कैलिफोर्नियाई वीड की ड्रग्स और चार तस्करों को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नॉलेज पार्क इलाके के स्कूल, कॉलेज और हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को विदेशी और महंगी ड्रग्स की सप्लाई करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये की कीमत का भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।

पुलिस की गिरफ्त मे खडे महंगी ड्रग्स सप्लाई करने वालो ड्र्ग तस्करो पहचान इमरान, दीपक, शिवम और बौबी के रूप में हुई है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने इन्हें एक्सपोमार्ट जाने वाले रास्ते से दबोचा है। इनके पास से एक किलो 50 ग्राम शिलॉन्ग गांजा, 75 ग्राम कैलिफोर्निया OG वीड, 70 ग्राम शैम्पेन MD, 144 MDMA एक्स्टेसी गोलियाँ और 63 ग्राम हैश बरामद किया गया है साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल स्पलेंडर बाइक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद।

एडीसीपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है! यह गिरोह 3 से 4 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से विदेशी ड्रग्स की सप्लाई नॉलेज पार्क इलाके के स्कूल, कॉलेज और हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को करता था। फिलहाल पुलिस इनके बाकी साथियों और आपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है। पकड़े गए आरोपी पोर्टर के जरिए ड्रग्स मंगवाते थे और फिर उसकी सप्लाई किया करते थे। इस गिरोह के तार अंतरराष्ट्रीय तस्करों से जुड़े होने की आंशका जताई जा रही है। पुलिस अभी गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close