Noida: रात में बिजली से गुलजार हुआ शहर का यह औद्योगिक सेक्टर, खर्च किए गए 3.31 करोड़, विधायक ने कही बड़ी बात
उद्यमियों की मांग पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस योजना पर मंजूरी देते हुए तत्काल कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए थे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में 21 हाईमास्ट व 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगा दी है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने शुक्रवार को ओएसडी अभिषेक पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय और अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुभारंभ किया। हाईमास्ट व एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने में करीब 3.31 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
उद्यमियों की मांग पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस योजना पर मंजूरी देते हुए तत्काल कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। इससे सेक्टर में सुरक्षा व औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। हाईमास्ट लाइट में 16 मीटर ऊंचाई के 5 और 25 मीटर ऊंचाई के 16 हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। दादरी विधायक ने प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, सभी एसीईओ और प्राधिकरण के अन्य स्टाफ की सराहना की है।
विधायक ने कहा कि सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। विधायक तेजपाल नागर ने विकसित भारत और उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में ग्रेटर नोएडा की भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान आईबीए से खुशबू सिंह, डॉ. चंचल वार्ष्णेय, सुरेश शर्मा व अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।



