×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

‘आया सावन झूम के’ में महिलाओं ने बिखेरे सावन के रंग, संगीत-नृत्य और लोकगीतों के बीच सजी ‘सावन क्वीन’ की ताजपोशी

ग्रेटर नोएडा – जलवायु विहार कम्युनिटी हॉल में रविवार को सावन की उमंग, संगीत और सांस्कृतिक रंगों का शानदार संगम देखने को मिला। RWA जलवायु विहार, SheInspire Foundation और Yatharth Super Speciality Hospital के संयुक्त सहयोग से आयोजित ‘आया सावन झूम के’ कार्यक्रम में जलवायु विहार, फाई-II और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम तथा नोएडा की ADCP श्रीमती मनीषा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे सामुदायिक कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 4 बजे प्लांटेशन ड्राइव के साथ हुई। पर्यावरण संरक्षण और हरित समुदाय का संदेश देते हुए प्रतिभागियों ने पौधारोपण किया। इसके बाद स्वागत समारोह और दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

संगीत और नृत्य ने बांधा समां

सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने सोलो सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, डांस और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। Sawan Mashup, Teej Ki Bahar, Rimjhim Gire Sawan, Sawan Ka Mahina Pawan Kare Shor और Malhar जैसे गीतों पर हुई प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को सावन के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम में आयोजित फन गेम्स और सरप्राइज एक्टिविटीज ने भी खूब मनोरंजन किया। London Statue जैसे खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम के दौरान हंसी-मजाक एवं उत्साह का माहौल बना रहा।

‘Sawan Queen’ Pageant रहा मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण ‘Sawan Queen’ Pageant रहा। इसमें महिलाओं ने रैंप वॉक, परिचय और अन्य चरणों में हिस्सा लेकर अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण के बाद Sawan Queen और दो Runner-up का चयन किया गया। विजेताओं को ताज पहनाकर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न संस्थाओं और प्रायोजकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। Shri Pitambar Silk Sarees & Couture, Alpine Firststep, EDUDITE Consultancy Private Limited – Match My Uni, Mark Guru, Yatharth Hospital और Aurum Swasthya ने आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता की।

इस दौरान SheInspire Foundation की ओर से संस्था द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों और विभिन्न सामाजिक पहलों की जानकारी भी साझा की गई।

DJ Dance के साथ हुआ उत्साहपूर्ण समापन

कार्यक्रम के अंतिम चरण में Sawan Queen का सम्मान, पुरस्कार वितरण और सामूहिक फोटोग्राफ के साथ आयोजन आगे बढ़ा। इसके बाद DJ Dance ने कार्यक्रम में नया उत्साह भर दिया। SheInspire Foundation की इवेंट टीम की विशेष डांस प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

आयोजकों के अनुसार, ‘आया सावन झूम के’ का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सावन के पारंपरिक उत्सव को महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ना था। आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम, ADCP नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह, सभी प्रतिभागियों, कलाकारों, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close