Noida: साजन भाटी हत्याकांड के एक आरोपी की ब्रेन स्टोक से हुई मौत, सफदरजंग अस्तपाल में कराया गया था भर्ती
साकीपुर गांव में पांच मई की रात एलएलबी के छात्र साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
साकीपुर गांव में हुए साजन भाटी हत्याकांड के एक आरोपी की उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ लुक्सर जेल में बंद था। घटना के समय उसने भाई से बाथरुम जाने की बात कही। वह दीवार पकड़ता हुआ लौटा तो हड़कंप मच गया। आनन—फानन में उसे जिम्स में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ब्रेन स्ट्रोक आया है।
बता दें कि, साकीपुर गांव में पांच मई की रात एलएलबी के छात्र साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पानी की निकासी के दौरान कूड़ा जलाने के विरोध में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। साजन के चाचा की तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। इस मामले में पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले आरोपी वीर सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे तुरंत कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान वीर सिंह की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन स्ट्रोक से मौत की पुष्टि हुई है।




