×
गौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

RWA अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने नोएडा सेक्टर-105 में जर्जर मकानों और झाड़-झंखाड़ से बढ़ते जानलेवा खतरे पर जताई चिंता, CEO से लापरवाह प्लॉट मालिकों पर सख्त कार्रवाई और तत्काल सफाई की मांग

नोएडा – नोएडा के सेक्टर-105 में खाली पड़े भूखंडों और लंबे समय से उपेक्षित ‘कंप्लीशन हाउसों’ की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। देखरेख के अभाव में कई निर्माण जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, जबकि खाली पड़े भूखंडों में घने झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। RWA का कहना है कि इससे क्षेत्र में जहरीले सांप-बिच्छुओं के पनपने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों के लिए भी सुरक्षित ठिकाना बनने का खतरा पैदा हो गया है।

स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को लेकर RWA सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने प्राधिकरण से ऐसे सभी भूखंडों और जर्जर परिसरों का निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

RWA के अनुसार, प्लॉट संख्या A-005, B-78, D-236 सहित कई स्थानों पर लंबे समय से उचित रखरखाव और सफाई नहीं हुई है। इन स्थानों पर उगी झाड़ियां और जर्जर निर्माण न केवल सेक्टर की साफ-सफाई और सौंदर्य को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंता का कारण भी बन रहे हैं।

दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा भूखंड खरीदने के बाद उसे लंबे समय तक लावारिस अवस्था में छोड़ देना केवल निजी संपत्ति के रखरखाव का विषय नहीं है। ऐसी लापरवाही का सीधा प्रभाव आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और दैनिक जीवन पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूरे सेक्टर के निवासियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

RWA ने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि ऐसे सभी असुरक्षित और झाड़ियों से घिरे भूखंडों की तत्काल सफाई और निरीक्षण कराया जाए। इसके साथ ही, जिन भूखंड स्वामियों द्वारा प्राधिकरण के निर्धारित नियमों के अनुसार अपने परिसरों का रखरखाव नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ भारी जुर्माना और नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

RWA का कहना है कि यदि समय रहते इन स्थानों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई तो आने वाले समय में किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। खासकर घने झाड़-झंखाड़ और जर्जर निर्माणों के कारण सांप-बिच्छुओं तथा अन्य जीव-जंतुओं के निकलने की आशंका बनी रहती है, जिससे स्थानीय परिवारों में भय का माहौल है।

RWA अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने प्राधिकरण से इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नोएडा प्राधिकरण जनस्वास्थ्य और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही ठोस कदम उठाएगा और लापरवाही बरतने वाले भूखंड स्वामियों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

RWA सेक्टर-105 ने स्पष्ट किया है कि सेक्टर के निवासियों की सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए वह आगे भी संबंधित विभागों के समक्ष अपनी आवाज उठाता रहेगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close