×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

सेक्टर-105 की समस्याओं पर नोएडा प्राधिकरण का त्वरित एक्शन, महाप्रबंधक ने टीम संग किया दो घंटे निरीक्षण

नोएडा – सेक्टर-105 में खाली भूखंडों में उगी घनी झाड़ियों और लावारिस पड़े जर्जर कंप्लीशन हाउसों से उत्पन्न सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने त्वरित कार्रवाई की है। आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय की शिकायत के बाद प्राधिकरण की उच्चस्तरीय टीम ने शनिवार को सेक्टर का विस्तृत निरीक्षण किया।

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक श्री ए. के. अरोड़ा अपनी टीम के साथ सेक्टर-105 पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ प्रबंधक श्री रोहित सिंह, अवर अभियंता श्री विक्रम मोंगा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक पैदल पूरे सेक्टर का निरीक्षण किया और विभिन्न स्थानों पर मौजूद समस्याओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्लॉट संख्या A-005, B-78, D-236 सहित अन्य जर्जर कंप्लीशन हाउसों और खाली भूखंडों में फैली झाड़ियों की स्थिति देखी। अधिकारियों ने संबंधित समस्याओं को दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ए. के. अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई योग्य खाली भूखंडों की तत्काल सफाई कराई जाए। साथ ही ऐसे भूखंड मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया, जिनकी लापरवाही के कारण आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर की अन्य बुनियादी समस्याओं का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष को आवश्यक विकास एवं बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन दिया।

आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने प्राधिकरण की त्वरित कार्रवाई के लिए सीईओ नोएडा प्राधिकरण, महाप्रबंधक ए. के. अरोड़ा, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित सिंह और अवर अभियंता विक्रम मोंगा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की इस कार्रवाई से सेक्टरवासियों में सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर विश्वास बढ़ा है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close