×
Uncategorized

Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ‘काला नमक’ रेस्टोरेंट में कॉफी पीनी पड़ी भारी, युवक की तबियत बिगड़ने पर मैनेजर ने की अभद्रता

पीड़ित का कहना है कि रेस्टोरेंट में खाने-पीने की गुणवत्ता में समझौता लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित काला नमक रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति को कॉफी पीना भारी पड़ गया। आरोप है कि कॉफी पीने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। आरोप है कि कॉफी पीने के कुछ समय बाद उन्हें उल्टी होने लगी और तेज बुखार भी आ गया। आरोप है कि कॉफ़ी का पाउच चेक करने पर उसपर भी एक्सपायर डेट नहीं थी। पूरे मामले की सूचना पुलिस और खाद्य विभाग को दी गई है।

जानकारी के अनुसार, ​अंरहित सोसाइटी निवासी डॉ. अनिल कुमार शनिवार देर रात रेस्टोरेंट में कॉफी पीने के लिए गए थे। कॉफी आने के बाद जब उसे पीने लगे तो उन्हें उल्टी आनी शुरु हो गई। कुछ ही देर बाद बुखार आ गया। आरोप है कि इसकी शिकायत मैनेजर से करना भारी पड़ गया। मैनेजर ने उनके साथ में अभद्रता की।

पीड़ित का कहना है कि रेस्टोरेंट में खाने-पीने की गुणवत्ता में समझौता लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर डॉयल—112 पुलिस मौेके पर पहुंची। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मौके पर जाकर छानबीन की। सहायक आयुक्त खाद्य—2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि काला नमक रेस्टोरेंट से कॉफी के सैंपल ले लिए गए है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close