×
Uncategorized

Noida: सुपरटेक इकोविलेज में वाईजी फैसिलिटी ने की बैठक, निवासियों ने किया बहिष्कार

सुपरटेक ईकोविलेज सोसाइटी में शनिवार को मेंटेनेंस एजेंसी की तरफ से बैठक बुलाई गई थी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज—1 सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क के विरोध में निवासियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया है। सोसाइटी निवासी बीते कुछ समय से मेंटेनेंस एजेंसी वाईजी फैसिलिटी के खिलाफ आंदोलनरत है।

सुपरटेक ईकोविलेज सोसाइटी में शनिवार को मेंटेनेंस एजेंसी की तरफ से बैठक बुलाई गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में निवासी शामिल हुए। निवासियों का आरोप है कि बैठक से पहले ही एजेंसी के समर्थकों ने 2.50 प्रति वर्गफुट मेंटेनेंस शुल्क का एजेंडा तय कर लिया था।

निवासियों का कहना है कि पुलिस एवं प्रशासन की तरफ से बीते दिनों दो रुपये प्रति वर्गफुट मेंटेनेंस शुल्क वसूलने के निर्देश दिए थे। उसके बावजूद 2.50 की दर पर बैठक बुलाए जाने को लेकर निवासियों ने आपत्ति जताई और बैठक में शामिल नहीं हुए। निवासियों ने बताया कि सुपरटेक इकोविलेज की वाईजी फैसिलिटी की तरफ से बुलाई गई बैठक पूरी तरह गलत है। यह मैच की तरह फिक्स थी। इस बैठक का कोई मतलब नहीं बनता है। बैठक में अपने समर्थकों को आगे लाकर उस एजेंड को सिर्फ आगे बढ़ाया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close