×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाराजनीति

नोएडा की जर्जर सड़कों को लेकर CONRWA ने नोएडा प्राधिकरण को लिखा पत्र, जल्द मरम्मत की मांग

नोएडा – नोएडा शहर की खराब होती सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर CONRWA ने नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल मरम्मत एवं रखरखाव की मांग की है।

CONRWA के अध्यक्ष डॉ. पी.एस. जैन (अधिवक्ता) ने पत्र में कहा कि नोएडा की विभिन्न प्रमुख एवं आंतरिक सड़कों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कई स्थानों पर सड़कें टूट चुकी हैं और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

पत्र में कहा गया है कि प्राधिकरण द्वारा नई परियोजनाओं और नए टेंडरों पर ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन पहले से बनी सड़कों के नियमित रखरखाव, समय पर मरम्मत और आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

CONRWA ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्राधिकरण किसी बड़ी दुर्घटना के होने का इंतजार कर रहा है? संगठन के अनुसार, जर्जर सड़कों के कारण किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है।

संगठन ने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि शहर की सभी प्रमुख और आंतरिक सड़कों का व्यापक निरीक्षण कराया जाए। खराब सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जिन सड़कों की स्थिति अधिक खराब है, उनका आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण कराया जाए।

इसके साथ ही सड़कों के नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग भी की गई है।

CONRWA अध्यक्ष डॉ. पी.एस. जैन ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण जनहित को ध्यान में रखते हुए मामले पर शीघ्र कार्रवाई करेगा।

#Noida #NoidaNews #CONRWA #NoidaAuthority #Roads #RoadRepair #NoidaDevelopment #GautamBuddhNagar

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close