×
Uncategorized

Noida: आरक्षण, UGC एवं SC/ST Act पर आवाज बुलंद, गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में ‘मौन उपवास’ करेगा सवर्ण स्वाभिमान मंच

मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह गांधीवादी, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। मौन उपवास में जिले के विभिन्न सामाजिक एवं सवर्ण समाज के संगठनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

आरक्षण व्यवस्था और SC/ST Act के कानून में संशोधन और UGC के नए प्रावधानों को लेकर सवर्ण समाज में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सवर्ण स्वाभिमान मंच के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को सूरजपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंच ने आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सूरजपुर कलेक्ट्रेट में ‘मौन उपवास’ करने का ऐलान किया।

मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह गांधीवादी, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। मौन उपवास में जिले के विभिन्न सामाजिक एवं सवर्ण समाज के संगठनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। मौन उपवास के बाद अपनी मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंगलवार को ज्ञापन देने के दौरान सवर्ण समाज के अधिवक्ता साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर सवर्ण स्वाभिमान मंच के संयोजक कपिल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि उनकी यह लड़ाई किसी जाति, धर्म या संप्रदाय के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारी मांग सरकार से केवल यह है कि आरक्षण व्यवस्था और SC/ST Act के कानून की संवैधानिक रूप से समीक्षा कर इनमें संशोधन किए जाने चाहिए। वहीं UGC के नए प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।”

उन्होंने कहा कि UGC के नए प्रावधान समाज में असंतोष की स्थिति पैदा कर रहे हैं और इससे आपसी तालमेल भी प्रभावित हो रहा है। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर सवर्ण स्वाभिमान मंच 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण मौन उपवास करेगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के साथ जिले में संचालित सवर्ण समाज के विभिन्न सामाजिक संगठन भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने दोहराया कि पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा।

ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज आरक्षण का लाभ प्राप्त करने वाला एक बड़ा वर्ग पूरी तरह संपन्न हो चुका है और उसकी कई पीढ़ियां आरक्षण का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद वह आज भी आरक्षण का लाभ ले रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर इसका आधार जाति के स्थान पर आर्थिक स्थिति को बनाया जाए, तो सभी जातियों के शोषित, वंचित और गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

इस अवसर पर प्रमोद शर्मा एडवोकेट, सतेंद्र शर्मा एडवोकेट, संजय शर्मा एडवोकेट, विवेक रावल एडवोकेट, जयकरण शर्मा एडवोकेट, भानु प्रताप एडवोकेट, तरुण शर्मा एडवोकेट, मोहित गर्ग एडवोकेट, मोहित परमार एडवोकेट, हरीश राणा और पुष्प शर्मा एडवोकेट सहित अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close