×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

आर्मी इंस्टीट्यूट में 54 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल 54 पौधे लगाए गए।

वृक्षारोपण में इमली, अमरूद, आम, जैस्मिन सहित विभिन्न फलदार, पुष्पीय और हरित पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पौधों के रोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में मोहित बंसल, मुकुल गोयल, सविता शर्मा, आलोक गोयल, कपिल गर्ग, सुमित माहेश्वरी, कपिल शर्मा, अरुण अग्रवाल, राहुल श्रीवास्तव, आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के मेजर जनरल राजेंद्र बाना (डायरेक्टर), कर्नल दिनेश कुमार त्यागी, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव सहित संस्थान के छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है। एक पौधा लगाना आने वाले समय के लिए एक बेहतर भविष्य की नींव रखने जैसा है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close