×
Uncategorized

Noida: लंबे समय से भूखंडों का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी, किसानों को मिले 58 आबादी प्लॉट

इन भूखंडों को किसानों के नाम सीधे आवंटित कर दिया गया। दरअसल, सैनी के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से लंबे अर्से से छह फीसदी आवासीय भूखंड लंबित थे।

ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव 39 किसानों को छह फीसदी के 58 आबादी भूखंड आवंटित किए गये। बुधवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में किसानों की मौजूदगी में ओएसडी गुंजा सिंह की अध्यक्षता में समान आकार वाले 18 भूखंडों का ड्रा कराया गया। यह भूखंड 17 किसानों के हैं, जबकि 40 भूखंडों का आकार भिन्न होने के कारण ड्रा कराने की जरूरत नहीं पड़ी।

इन भूखंडों को किसानों के नाम सीधे आवंटित कर दिया गया। दरअसल, सैनी के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से लंबे अर्से से छह फीसदी आवासीय भूखंड लंबित थे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देश दिए। नियोजन विभाग और छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने आवंटन प्रक्रिया को पूरा कराया।

प्राधिकरण के ओएसडी गुंजा सिंह का कहना है कि किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड देना प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है। सैनी की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड शीघ्र आवंटित किए जाएंगे। ड्रा के दौरान ओएसडी गुंजा सिंह के अलावा नियोजन विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार व प्रबंधक कपिल तोंगड़ आदि मौजूद रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close