×
Uncategorized

Noida: बारिश और आंधी की वजह से आइथम हाइट्स की निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, पार्किंग में खड़ी 14 गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

तेज आंधी आने के कारण आइथम हाइट्स कंपनी की निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई।

अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद तेज हवाएं चली। जिसकी वजह से सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक भरभराकर पड़ोस में स्थित एक कंपनी की पार्किंग में जा गिरी। शटरिंग गिरने से पॉर्किंग में खड़ी 14 से अधिक गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि उस समय गाड़ियों में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

तेज आंधी आने के कारण आइथम हाइट्स कंपनी की निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई। यह शटरिंग पास स्थित ग्राफ सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के ऊपर जा गिरी। अचानक हुए इस हादसे से पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। निर्माणाधीन परिसर में ऊंचाई पर लोहे और लकड़ी की भारी शटरिंग लगाई गई थी। तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल सकी और उखड़कर नीचे आ गिरी।

शटरिंग गिरते ही मौके पर तेज धमाके जैसी आवाज हुई और अफरा-तफरी मच गई। जब कर्मचारी बाहर निकले, तो देखा कि पार्किंग स्थल पर पार्क की गई गाड़ियां भारी लोहे के पाइपों और तख्तों के नीचे दब चुकी थीं। गाड़ियों की छतें, शीशे और बोनट पूरी तरह पिचक गए। हालांकि, सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त कोई भी व्यक्ति पार्किंग में मौजूद नहीं था, जिसके चलते किसी भी तरह की जनहानि या चोट लगने की खबर नहीं है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close