×
Uncategorized

Noida: पीएनबी घोटाला में 12 ओर ने की शिकायत, लॉकरों से सोने-चांदी के जेवरात भी गायब

जमीन अधिग्रहण के बदले मिले एक करोड़ 29 लाख रुपये भी इसी बैंक की शाखा में जमा कराए गए थे।

ग्रेटर नोएडा के पाई-1 सेक्टर स्थित ऐच्छर गांव की पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले के बाद खाताधारकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस को 12 ओर नई शिकायतें मिली है। इससे पहले 18 लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, बैंक से रकम गायब होने के संबंध में मिली शिकायतों को एक ही मुकदमे में मर्ज किया जाएगा।

बिरौंड़ी गांव निवासी अजीपाल के मुताबिक, लॉकर में रखे करीब 18 तोले सोने और एक किलो चांदी के जेवरात गायब हैं। उनके बारे में कोई सटीक जवाब नहीं दिया जा रहा है। 27 अक्तूबर को बैंक में धोखाधड़ी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने खाते और लॉकर की स्थिति जानने की कोशिश की, लेकिन बैंक प्रबंधक की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। बिरौंडी गांव की रहने वाली संतोष के खाते में जमीन अधिग्रहण के बदले मिले एक करोड़ 29 लाख रुपये भी इसी बैंक की शाखा में जमा कराए गए थे। आरोप है कि इसमें से एक करोड़ 18 लाख रुपये गायब हो गए हैं। संतोष ने कहा कि पहले सरकार ने उनकी जमीन का अधिग्रहण किया और अब बैंक में जमा मुआवजे की रकम भी नहीं मिल रही है। इससे उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है।

बैंक में लगातार पहुंच रहे खाताधारकों को सबसे अधिक चिंता अपनी मेहनत की कमाई को लेकर है। कई लोगों ने भविष्य की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, शादी और अन्य जरूरी कामों के लिए बैंक में रकम जमा की थी। अब घोटाले की जानकारी सामने आने के बाद उन्हें अपनी जमा पूंजी डूबने का डर सता रहा है। खाताधारक बैंक पहुंचकर पासबुक अपडेट कराने के साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके खाते में कितनी रकम शेष है और वह निकाल सकेंगे या नहीं।  पीड़ितों से शपथपत्र लेकर एफडी में जमा रकम और लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात का पूरा ब्योरा मांगा जा रहा है। बैंक में कथित गबन से क्यामपुर, बिरौंडी, बिरौंड़ा और ऐच्छर समेत आसपास के कई गांवों के खाताधारक प्रभावित हुए हैं।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close