×
ग्रेटर नोएडा

Noida: इंडिया एक्सपो मार्ट में PMEC India की हुआ शुरू, फार्मा सेक्टर में आधुनिक तकनीक और स्वदेशी मशीनरी पर जोर

संयुक्त सचिव सत्यप्रकाश टीएल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल होने वाली हर पांचवीं गोली भारत में निर्मित होती है।

भारत का फार्मास्युटिकल क्षेत्र एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जो अब अधिक मात्रा में जेनेरिक दवाओं के उत्पादन से आगे बढ़कर उन्नत नवाचार, जटिल फॉर्मूलेशन और स्वदेशी निर्माण तकनीक पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। मंगलवार को नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में पीएमईसी (PMEC India) इंडिया 2026 का उद्घाटन किया गया। 26 नवम्बर तक आयोजित होने वाले पीएमईसी इंडिया के उद्घाटन समारोह में उद्योग जगत के दिग्गजों, नीति निर्माताओं और वैश्विक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में भारत सरकार के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के संयुक्त सचिव सत्यप्रकाश टीएल, वरिष्ठ वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. राज शिरुमाला, इंफॉर्मा मार्केट्स बीवी के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओरहान कैग्लायन, इंफॉर्मा मार्केट्स इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास और वरिष्ठ समूह निदेशक राहुल देशपांडे मौजूद रहे। डॉ. राज शिरुमाला ने कहा कि भारत का फार्मा उद्योग अब उच्च-मूल्य वाले नवाचार की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। अगली पीढ़ी के बायोलॉजिक्स विकसित करने, अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और उन्नत दवाओं के उत्पादन पर ध्यान देना जरूरी है। सीपीएचआई और पीएमईसी जैसे आयोजन भारतीय वैज्ञानिक विशेषज्ञता को वैश्विक मंच प्रदान कर रहे हैं।

संयुक्त सचिव सत्यप्रकाश टीएल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल होने वाली हर पांचवीं गोली भारत में निर्मित होती है। अमेरिका में इस्तेमाल होने वाली हर दूसरी गोली की आपूर्ति भी भारत करता है। इस वैश्विक पहचान को बनाए रखने के लिए स्वदेशी मशीनरी, आधुनिक उत्पादन तकनीक और अनुसंधान में निवेश बढ़ाना होगा।

इंफॉर्मा मार्केट्स इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग का कारोबार 5.08 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पिछले पांच वर्षों में इस क्षेत्र ने औसतन 9.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि विकास का अगला चरण उन्नत बायोलॉजिक्स, विशेष उपचार और जटिल दवाओं के निर्माण पर निर्भर करेगा।

आयोजकों के अनुसार, भारत का फार्मास्युटिकल विनिर्माण उपकरण बाजार 2026 के 1.32 अरब डॉलर से बढ़कर 2031 तक 2.16 अरब डॉलर होने का अनुमान है। सीपीएचआई इंडिया 23 से 25 नवंबर तक यशोभूमि और पीएमईसी इंडिया 24 से 26 नवंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहा है। दोनों आयोजनों में दो हजार से अधिक प्रदर्शकों और 120 से ज्यादा देशों के करीब 50 हजार आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close