नोएडा को मिला नया पुलिस कमिश्नर, जे. रविंदर गौड़ संभालेंगे गौतमबुद्ध नगर की कमान

नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट को नया पुलिस कमिश्नर मिला है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर रहे जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्ध नगर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है।
शासन की जारी सूची के अनुसार अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती का विवरण निम्नलिखित है।
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची
1. श्री मोहित अग्रवाल (आईपीएस-आरआर-1997): पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. श्री पीयूष मोर्डिया (आईपीएस-आरआर-1998): पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
3. श्री रमित शर्मा (आईपीएस-आरआर-1999): अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ।
4. श्रीमती लक्ष्मी सिंह (आईपीएस-आरआर-2000): पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।
5. श्री प्रवीण कुमार (आईपीएस-आरआर-2001): अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली।
6. श्री जे. रविंदर गौड़ (आईपीएस-आरआर-2005): पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
7. श्री किरण एस. (आईपीएस-आरआर-2008): पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ से पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
8. श्री प्रभाकर चौधरी (आईपीएस-आरआर-2010): पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र।
9. श्री अभिषेक सिंह (आईपीएस-आरआर-2011): पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र।
10. श्री शैलेश कुमार पाण्डेय (आईपीएस-आरआर-2011): पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र।
11. श्री आशीष तिवारी (आईपीएस-आरआर-2012): पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र।
12. डॉ. गौरव ग्रोवर (आईपीएस-आरआर-2013): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद अयोध्या से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुरादाबाद।
13. श्रीमती सुनीति (आईपीएस-आरआर-2013): पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
14. श्री आकाश तोमर (आईपीएस-आरआर-2013): सेनानायक, 08वीं वाहिनी पीएसी, बरेली से पुलिस अधीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद।
15. श्री अमित कुमार (आईपीएस-आरआर-2013): सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक, यूपीपीसीएल, लखनऊ।
16. श्री नरेंद्र कुमार सिंह (आईपीएस-एसपीएस-2013): सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा से पुलिस अधीक्षक, पीटीसी, सीतापुर।
17. डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस-एसपीएस-2013): सेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी।
18. श्री त्रिभुवन सिंह (आईपीएस-एसपीएस-2013): सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा से पुलिस अधीक्षक, यूपीआरएनएन मुख्यालय, लखनऊ।
19. श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस-एसपीएस-2013): सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अतिरिक्त प्रभार से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
20. श्री सुशील कुमार शुक्ला (आईपीएस-एसपीएस-2013): सेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, गोरखपुर।
21. श्री अजीत कुमार सिन्हा (आईपीएस-एसपीएस-2013): सेनानायक, 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी से पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, लखनऊ।
22. श्री दिनेश त्रिपाठी (आईपीएस-एसपीएस-2013): पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज।
23. श्री सतपाल (आईपीएस-आरआर-2015): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुरादाबाद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद अयोध्या।
24. श्री कुलदीप सिंह गुनावत (आईपीएस-आरआर-2017): पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर।
25. श्रीमती प्रीति यादव (आईपीएस-आरआर-2019): पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा।
26. श्री पुनीत द्विवेदी (आईपीएस-आरआर-2020): लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त। उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पद पर तैनात किया गया है।
27. श्रीमती नीतू (आईपीएस-आरआर-2020): वाराणसी से गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त। उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
28. श्री अमित कुमावत (आईपीएस-आरआर-2020): लखनऊ से गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त। उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा के पद पर तैनात किया गया है।




