crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दहेज हत्या के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार

महिला पर डीजल डालकर लगा दी थी आग, इलाज के दौरान मौत हो गई थी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट थाना इको टेक 03 पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में वाँछित दो लोगों को गिऱफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति रिश्ते में सगे भाई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना इकोटेक -3 पुलिस ने 22 जून को दहेज हत्या के आरोप में वाँछित आरोपियों अशोक नागर निवासी सादुल्लापुर थाना इकोटेक-3 जिला गौतमबुद्धनगर और रविन्द्र नागर निवासी सादुल्लापुर थाना इकोटेक 3 जिला गौतमबुद्ध नगर को सुनपुरा कट से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अतिरिक्त दहेज  की माँग पूरी नहीं होने पर 20 जून को दोनों ने अशोक की पत्नी उम्र 22 वर्ष के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी थी। जिसकी बाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मरने वाली की मामी वादिया ने थाना इकोटेक-3 पर 21 जून को को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close