crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

राहतः श्रीकांत  त्यागी के गिरफ्तार किए गए छह समर्थकों को मिली जमानत

पुलिस ने 8 अगस्त को ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में हंगामा और बलवा करने सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में गिरफ्तार किया था

ग्रेटर नोएडा। थाना फेस-2 नोएडा के अंतर्गत ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में अनधिकृत रूप से घुसे भाजपा के कथित नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी के गिरफ्तार छह समर्थकों को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित स्थानीय न्यायालय ने जमानत दे दी।

पुलिस ने उन्हें श्रीकांत त्यागी के पक्ष में ओमेक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसाइटी में बलवा करने के आरोप में 8 अगस्त को गिरफ्तार किया था। मंगलवार की सुबह कोर्ट में सुनवाई हुई और सभी छह लोगों को जमानत मिल गई। है। इन छह लोगों पर आरोप था कि ये लोग श्रीकांत त्यागी के पक्ष में सोसाइटी में घुसकर बलवा किया था।

पुलिस ने तब जानकारी दी थी कि रविवार की शाम को थाना फेस-2 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-93 की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी से उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग सोसायटी में अनधिकृत रूप से जबरदस्ती घुस आए हैं। वे सोसायटी के लोगों से कोई भी अप्रिय घटना कर सकते हैं। इस सूचना पर थाना फेस 2 की पुलिस हरकत में आई और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले की जांच पड़ताल हुई तो यह सामने आया कि 10 लोगों ने सोसायटी में अनधिकृत तरीके से प्रवेश किया था। इनमें से 6 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। अन्य चार लोग वहां से भाग गए थे।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था

पुलिस ने सोसायटी से पकड़े गए लोगों के खिलाफ मु0अ0सं0 338/2022 धारा 147, 447, 504, 506, 323, 419, 34, 120B, 332, 353 भादवि व आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया था।

ये लोग हुए थे गिरफ्तार

पुलिस ने उस समय नितिन त्यागी निवासी पंचवटी कालोनी, लोनी बार्डर, गाजियाबाद, लोकेन्द्र त्यागी निवासी डबाना थाना निवाडी, मोदीनगर, गाजियाबाद, राहुल त्यागी निवासी डबाना थाना निवाडी, मोदीनगर, गाजियाबाद, चर्चिल राणा निवासी पतला निवाडी, मोदीनगर, गाजियाबाद, प्रिंस त्यागी निवासी लोनी बसंत विहार गाजियाबाद और रवि पंडित निवासी राम पार्क, लोनी, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया था।

ये लोग हो गए थे फरार

पुलिस की तब दी गई जानकारी के मुताबिक अजित चौधरी निवासी ग्राम डबाना, निशान्त त्यागी निवासी लोनी बार्डर, गाजियाबाद, सचिन त्यागी निवासी लोनी, गाजियाबाद और अंकुर मिश्रा फरार हो गए थे।

क्या है मामला

बीते दिनों भाजपा के कथित नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी पर सेक्टर-93 की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी की महिला से बदतमीजी, गाली-गलौज, धक्कामुक्की और छेड़छाड़ का आरोप है। इस मामले का सोशल मीडिया पर तेजी वीडियो वायरल हुआ था। तब इस मामले को भाजपा और पुलिस ने गंभीरता से लिया। विड़ियो के वायरल होने पर पुलिस ने श्रीकांत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए एक दर्जन से अधिक टीमों का गठन किया था। टीमें उसके विभिन्न संभावित ठिकानों  पर छापे मार रही थी। बाद में वह मेरठ से गिरफ्तार हुआ था। तब से जेल में बंद है। उसकी जमानत अर्जी पर आज ही सुनवाई होनी है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close