उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

डॉक्टर महेंद्र नागर के लिए अखिलेश ने माँगे वोट, कहा— जो लोग कहते है कि हमने 80 करोड़ को राशन दिया वह किसानों को एमएसपी दे दें

Noida news :  गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर के समर्थन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख ने सिकंदराबाद में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने जनसभा से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का पहला ही शो फ्लॉप हो गया है। पश्चिमी यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश देश से सफाई हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी की कहानी किसी को नहीं पसंद आ रही है। साथ ही उसका डायलॉग भी पसंद नहीं आ रहा है। फ्लॉप हो चुके शो का कोई खिड़की पर टिकट लेने भी नहीं जा रहा है। जो परंपरागत वोट भारतीय जनता पार्टी को जाता था। लेकिन अपने मान सम्मान को लेकर उन्होंने अपनी राजनैतिक चेतना को आगे करके उन्होंने जो वोट भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ डालने का काम किया है, ऐसे सभी लोगों का बहुत-बहुत नमन और धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि जब भी सत्ता में आएंगे, किसानों को उनका अधिकारी दिलाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जो लोग यह कह रहे है कि हमने 80 करोड़ जनता को फ्री में राशन दिया है। जो अपनी उपलब्धि बता रहे है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि किसानों को उनके अधिकारी दे दो। कभी आपको फ्री में राशन नहीं देना पड़ेगा। किसानों को फसल की गारंटी दे दो, एसएसपी दे दो कभी फ्री में राशन नहीं देना होगा।

Virendra Sharma

Tags

Related Articles

Back to top button
Close