×
Uncategorized

Noida: CAM चार्ज के विरोध में निवासियों में बढ़ रहा आक्रोश, सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी निवासी का धरना जारी

सोसाइटी में धरना दे रहे निवासियों का आरोप है कि बढ़ा हुआ मेंटेनेंस शुल्क लिए जाने के बाद भी सुविधाओं का आभाव है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में निवासियों को सूचना दिए बिना ही कॉमन एरिया मेंटेनेंस(CAM) चार्ज में भारी बढ़ोतरी की गई है। बढ़े हुए इस अतिरिक्त वित्तीय बोझ और खराब रखरखाव के खिलाफ निवासी आंदोलनरत है। मेंटेनेंस शुल्क को लेकर बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

सोसाइटी में धरना दे रहे निवासियों का आरोप है कि बढ़ा हुआ मेंटेनेंस शुल्क लिए जाने के बाद भी सुविधाओं का आभाव है। पार्किंग व्यवस्था चरमराई हुई है। साफ-सफाई, लिफ्ट और बिजली से संबंधित शिकायतों का निस्तारण नियमित रूप से सामना करना पड़ता है। सोसाइटी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि एक जून 2026 से बिना निवासियों की सहमति लिए बिना ही मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिया। पिछले वित्तीय लेखा-जोखा भी नहीं दिया गया। साथ ही बिना संबंधित एपेक्स कमिटी की स्वीकृति के ही मेंटेनेंस चार्ज में 0.89 पैसे प्रति वर्ग फुट की बढ़ोतरी कर दी गई।

​आरोप है कि बढ़ाए गए मेंटेनेंस चार्ज की वसूली बिजली मीटर के जरिए से की जा रही है। इस संबंध में लोगों की तरफ से जिलाधिकारी, प्राधिकरण, रेरा एपेक्स कमिटी और अन्य संबंधित विभागों में लिखित शिकायतें दी गई हैं। अभी तक उसका कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित एपेक्स कमिटी ने भी शुल्क वृद्धि के संबंध में सवाल उठाए थे। 23 जून 2026 को वाईजी फैसिलिटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर शुल्क वृद्धि तत्काल रोकने और सात दिनों के भीतर यह स्पष्ट करने को कहा गया था कि वृद्धि किस एग्रीमेंट के तहत की गई।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close