Noida: हनीट्रैप गैंग की बड़ी कारतूत, फॉर्च्यूनर में बैठाकर तीन युवती करती थी गलत काम
लड़की दिखाने या घुमाने के बहाने ये लोग कस्टमर को अपनी गाड़ी में बैठा लेते थे और फिर उसे किसी एकांत जगह पर ले जाकर बंधक बना लेते थे।

नोएडा के सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर लूटने वाले एक बेहद शातिर और हाईप्रोफाइल गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-54 स्थित खरगोश पार्क के पास से घेराबंदी कर गैंग के तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। गैंग के पास से हालही में लूटी गई एक आलीशान फॉर्च्यूनर कार, वारदात में इस्तेमाल होने वाली दो गाड़ियां और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस की गिरफ्त में खड़े पकड़े गए ओमवीर यादव, मंजेश यादव और तीन युवती आई है। इसके अलावा पंकज यादव, जीतू यादव उर्फ छोटू, रिशु यादव और अभिषेक यादव अभी फरार हैं। एडीसीपी नोएडा ने बताया कि यह गैंग इंटरनेट पर ऑनलाइन फर्जी फ्रेंडशिप क्लब चलाता है। गैंग का एक मुख्य सदस्य पंकज यादव ऑनलाइन कस्टमर्स को जाल फंसाता था। उसके बाद गैंग की लड़कियां कस्टमर से जगह बदल-बदल कर मिलती थीं।
लड़की दिखाने या घुमाने के बहाने ये लोग कस्टमर को अपनी गाड़ी में बैठा लेते थे और फिर उसे किसी एकांत जगह पर ले जाकर बंधक बना लेते थे। वारदात के समय लड़की के साथ गाड़ी में 3-4 पुरुष होते थे, जबकि गैंग के बाकी सदस्य दूसरी बैकअप गाड़ी में पीछे-पीछे चलते थे ताकि कोई विरोध न कर सके। इस गैंग ने बीते 30 जून की रात को सेक्टर-54 नोएडा के एक पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था। आरोपियों ने उस व्यक्ति को अपनी स्विफ्ट कार में जबरन बैठाया, उसका फोन छीनकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल का लॉक खुलवाया।
इसके बाद यूपीआई के जरिए उसके खातों से करीब 18 हजार अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने पीड़ित की जेब से पर्स और उसकी फॉर्च्यूनर कार भी जबरन लूट ली थी और फरार हो गए थे। पुलिस अब गैंग के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।




