×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की प्रेस वार्ता, 320+ सीटों का दावा

ग्रेटर नोएडा – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश द्वारा गौतम बुद्ध नगर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “12 साल बेमिसाल – विकास, विश्वास, जनकल्याण, प्रगति और सुरक्षा” विषय पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रेस वार्ता में सैयद अहसान अख्तर (राज्य प्रभारी, जनसंपर्क अभियान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश), सुनील भाटी (पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर), फरहत (पूर्व प्रदेश मंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिहार), शेखर झा (शक्ति संयोजक, भाजपा गौतम बुद्ध नगर), कविता राजेश (कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल), अविनाश सिंह (बूथ अध्यक्ष), सैयद अख्तर आलम (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश), डॉ. ताहा, डॉ. इराम आमिर, मेहरनाज़ तथा हाफिज़ रज़ा खान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैयद अहसान अख्तर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लाभ समाज के सभी वर्गों, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

सैयद अहसान अख्तर ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की विकासोन्मुखी नीतियों पर भरोसा रखती है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 320 से अधिक सीटों के साथ पुनः प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close